राजस्थान के इन जिलों में आज होगी तूफानी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने करवट ली हुई है। जिस कारण प्रदेश में बारिश जारी है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं,कल 22 अगस्त को 13 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने जानकारी दी है की 23 अगस्त से चार-पांच दिन तक राज्य में मानसून के कमजोर रहने की संभावना है।
बीते कल गुरुवार को धौलपुर में सबसे ज्यादा 29 MM बरसात हुई। कोटा, झालावाड़, भरतपुर, दौसा के इलाकों में भी हल्की बारिश बरसात हुई।
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीगंगानगर 40.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ गुरुवार को प्रदेश में सबसे गर्म रहा।
मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- वर्तमान में पूर्वी भारत के ऊपर बना वेल मार्क लो प्रेशर सिस्टम कमजोर होकर लो प्रेशर में तब्दील हो चुका है। मानसून ट्रफ लाइन अभी अमृतसर, निजामाबाद, फतेहगढ़, हरदोई होकर इस लो-प्रेशर सिस्टम से गुजरते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। विभाग ने बताया की जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राई रहेगा। हालांकि श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और आसपास के क्षेत्रों में 21 से 23 अगस्त के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा, अजमेर संभाग के अधिकांश भागों में भी एक सप्ताह मानसून कमजोर रहने की प्रबल संभावना जताई है।
