लोक कला मण्डल में नाटक मीता की कहानी का मंचन
उदयपुर में आज 11 मार्च को भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर व राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में नाटक ‘‘मीता की कहानी’’ का मंचन हुआ । नाटक मीता की कहानी, मीता उर्फ सुमित्रा की मनोवैज्ञानिक क्षमता और कमजोरी को दर्शाता है। बचपन से ही मीता अपनी हम उम्र के लडको के साथ खेलती रही है जिस कारण उसका व्यवहार एवं जीने का तरीका लडको जैसा हो गया, जिस कारण वह लडको के स्थान पर लडकियो से आकर्ष
उदयपुर में आज 11 मार्च को भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर व राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में नाटक ‘‘मीता की कहानी’’ का मंचन हुआ । संस्था के मानद सचिव श्री रियाज तहसीन व निदेशक डाॅ. लईक हुसैन ने बताया कि भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर व राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मासिक नाट्य संध्या के तहत दी परफोरमर्स, उदयपुर के द्वारा प्रसिद्ध लेखक विजय तेन्दुलकर द्वारा लिखित एवं युवा नाट्य निर्देशक कविराज लईक द्वारा निर्देशित नाटक ‘‘मीता की कहानी’’, का मंचन भारतीय लोक कला मण्डल के मुक्ता काशी रंगमंच पर किया गया।
निदेशक डाॅ. लईक हुसैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय मुखाभिनय कलाकारा पद्मश्री निरंजन गोस्वामी और अध्यक्षता वरिष्ट नाट्यकर्मी एवं लेखक श्री सुशील कुमार सिंह द्वारा कि गई । संस्था के मानद सचिव श्री रियाज तहसीन द्वारा अतिथियों का शाॅल व मालयार्पण कर स्वागत किया गया।
नाटक मीता की कहानी, मीता उर्फ सुमित्रा की मनोवैज्ञानिक क्षमता और कमजोरी को दर्शाता है। बचपन से ही मीता अपनी हम उम्र के लडको के साथ खेलती रही है जिस कारण उसका व्यवहार एवं जीने का तरीका लडको जैसा हो गया, जिस कारण वह लडको के स्थान पर लडकियो से आकर्षित होती है। उसके माता पिता एवं सम्बंधियो द्वारा भी उसे बार-बार लडको से दूर रहने के लिए कहा जाता है। जिस कारण वो लडको कि तरह ही लडकियो को पसन्द करती है। उसकी इस प्रवृति की वजह से उसके सगे, सम्बन्धी, दोस्त, साथी, एवं समाज उससे दूर हो जाता है।
नाटक में मुख्य भुमिकाओं में बापू- कविराज, मीता- मैथली देसाई, पाण्डे- प्रदीप गढ़वी, माँ – मीरा जोशी पंड्या, दलवी – प्रीतेश जाधव, संगीत मयंक पंड्या, लाईट – हसित जानी व राजकुमार मोंगिया व मंच सज्जा प्रबुद्ध पांडे द्वारा कि गई ।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
