कोचिंग सेंटरों पर सरकार का सख्त एक्शन ! 1 महीने में नहीं हुआ ये काम तो होंगे सील

 | 
कोचिंग सेंटरों पर सरकार का सख्त एक्शन ! 1 महीने में नहीं हुआ ये काम तो होंगे सील

Udaipur Times, New Delhi News : दिल्ली में पढ़ रहे लाखों छात्रों और कोचिंग संस्थानों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली सरकार ने कोचिंग संस्थानों को लेकर कड़ा कदम उठाया है। दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने वीडियो संदेश जारी कर दिल्ली के सभी कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों को दुरुस्त करने के लिए एक महीने का कड़ा समय दिया है।

जानकारी के अनुसार CM ने चेतावनी देते हुए कहा है कि दिल्ली में चल रहे कोचिंग सेंटरों की संख्या चाहे कितनी भी हो, सरकार को इस नंबर से मतलब नहीं है, बल्कि सबसे ज्यादा सरोकार बच्चों की जान और उनकी सुरक्षा से है। New Delhi News

जानकारी के मुताबिक जिन कोचिंग संस्थानों के पास आवश्यक सुरक्षा उपकरण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं, उन संस्थानों को नियमों का पालन न करने की स्थिति में तुरंत सील कर दिया जाएगा।

CM रेखा गुप्ता ने यह भी घोषणा की कि हाईकोर्ट की समिति की सिफारिशों के आधार पर कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही एक कड़ा कानून लाया जाएगा। साथ ही उन्होंने इस मुहिम में विद्यार्थियों से भी सहयोग की अपील की है। New Delhi News

CM ने जानकारी देते हुए छात्रों से कहा है कि यदि उन्हें लगता है कि उनका कोचिंग संस्थान किसी भी स्थिति में सुरक्षित नहीं है, तो वे तुरंत इसकी सूचना संदेश, ईमेल या फोन कॉल के माध्यम से सीधे सरकार तक पहुँचाएँ। New Delhi News जानकारी के अनुसार उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों से मिली जानकारी पर प्रशासन द्वारा सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News