हरियाणा में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का सख्त एक्शन ! बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त

 | 
हरियाणा में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का सख्त एक्शन ! बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। उपायुक्त नेहा सिंह के निर्देशानुसार अवैध निर्माणों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएमडीए की टीम ने गांव नाहरी की राजस्व भूमि पर विकसित की जा रही 3.5 एकड़ एवं 9 एकड़ की अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान 100 से अधिक डीपीसी, बाउंड्री वॉल, निर्माणाधीन मकान, इंटरलॉकिंग टाइल सड़क तथा मिट्टी के सड़क नेटवर्क को हटाया गया।

जानकारी के अनुसार जिला नगर योजनाकार नीलम शर्मा ने आमजन से अपील की कि किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें। अवैध कॉलोनियों में सरकार द्वारा सड़क, पेयजल, सीवरेज एवं बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जाती हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक नियंत्रित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पूर्व एसएमडीए से अनुमति लेना अनिवार्य है। प्रशासन द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News