हरियाणा में इन अफसरों पर होगी सख्त कार्रवाई ! सीएम सैनी ने दिए ये निर्देश
Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के CM सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सरकार की फ्लैगशिप योजना है। अधिकारी औपचारिकता निभाने के बजाय जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान करें, ताकि शिकायतें दोबारा न खुलें।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शुक्रवार को चंडीगढ़ में समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में समाधान शिविरों में 92,848 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 55,365 का समाधान किया गया। इनमें से 40 हजार शिकायतकर्ताओं से फोन पर संपर्क कर समाधान का फीडबैक लिया गया, जबकि 5,591 शिकायतें राज्य स्तर पर दोबारा खोली गईं। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में 35 प्रतिशत से अधिक शिकायतें दोबारा खुल रही हैं, वे अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करें। Haryana News
मिली जानकारी के मुताबिक प्रत्येक शिविर में जिम्मेदार अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने उपायुक्तों और एसडीएम को खुद शिकायतों की समीक्षा करने व नई नीतियों के लिए 10 दिन में प्रत्येक जिले से 10 सुझाव भेजने के निर्देश दिए। साथ ही सफाई व्यवस्था सुधारने, सड़कों के गड्ढे भरने और तालाबों से अवैध कब्जे हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। Haryana News
विशेष सफाई अभियान
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने सोनीपत, रोहतक, पानीपत, झज्जर, पंचकूला, सिरसा के उपायुक्तों से कहा कि उनके समक्ष आने वाली शिकायतों में 10 प्रतिशत शिकायतें रीओपन की गई है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था से संबंधित शिकायतों को निपटाने के लिए अधिकारी सुबह के समय विशेष सफाई अभियान चलाएं। अधिकारी सुबह के समय सफाई अभियान चलाएंगे तो शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त होगी।