हरियाणा में इन प्रिंसिपल-हेडमास्टर पर होगी सख्त कार्रवाई, सरकार ने लगाई ये अहम ड्यूटी
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के स्कूली छात्रों के लिए बड़ी ही राहत भरी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के जर्जर पड़े स्कूलों की हालात जल्द ही बदलने वाली है। हरियाणा सरकार ने प्रिंसिपल-हेडमास्टर की खास ड्यूटी लगा दी है जिसके तहत अब गर्मी की छुट्टियों को सरकारी स्कूलों की मरम्मत और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए इस्तेमाल करने का फैसला किया है।
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह साफ कर दिया है कि स्कूल खुलने से पहले भवनों की खामियां, खराब बुनियादी सुविधाएं और जरूरी मरम्मत का काम पूरा होना चाहिए। अगर किसी स्कूल में लापरवाही मिली तो संबंधित प्रिंसिपल और हेडमास्टर पर कार्रवाई होगी। Haryana News
माध्यमिक शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत स्कूल मुखियाओं को छुट्टियों के दौरान ही भवनों की मरम्मत, शौचालय, पेयजल, बिजली और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। Haryana News
खुद करा सकेंगे काम
मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने छोटे-मोटे मरम्मत कार्यों के लिए स्कूलों को 1 लाख रुपए तक खर्च करने की छूट दी है। यह राशि उपलब्ध फंड से खर्च की जा सकेगी। जिन स्कूलों के पास पर्याप्त पैसा नहीं है, उन्हें एक सप्ताह के भीतर फंड की मांग भेजनी होगी। Haryana News
औचक निरीक्षण
शिक्षा विभाग के मुताबिक केवल आदेश जारी कर जिम्मेदारी खत्म नहीं की है। मुख्यालय स्तर के अधिकारियों को छुट्टियों के दौरान स्कूलों का रैंडम निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। वे मौके पर जाकर देखेंगे कि मरम्मत और सुविधाओं से जुड़े काम वास्तव में हो रहे हैं या नहीं। Haryana News
लापरवाही
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन आदेशों में स्पष्ट कहा कि अगर किसी स्कूल में अनियमितता या लापरवाही सामने आती है, तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। संबंधित प्रिंसिपल या हेडमास्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। Haryana News हर साल स्कूल खुलने के बाद कहीं टूटी दीवारें, कहीं खराब शौचालय तो कहीं पेयजल और बिजली की समस्याएं सामने आती हैं।
