हरियाणा में मिड-डे मील की गुणवत्ता पर सख्त निर्देश ! घटिया, कीड़े या फंगस वाली राशन सामग्री तुरंत बदलने का आदेश

 | 
हरियाणा में मिड-डे मील की गुणवत्ता पर सख्त निर्देश ! घटिया, कीड़े या फंगस वाली राशन सामग्री तुरंत बदलने का आदेश

Udaipur Times, Haryana News, पंचकूला : हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बच्चों को परोसे जाने वाले मिड-डे मील (PM POSHAN Scheme) को लेकर मौलिक शिक्षा निदेशालय ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रदेश के कई समाचार पत्रों और स्कूल प्रमुखों (हेडमास्टरों/प्रचार्यों) से शिकायतें मिली थीं कि 'हरियाणा एग्रो' द्वारा स्कूलों में सप्लाई की जा रही खाद्यान्न सामग्री—जैसे दाल, राजमा और मिर्च-मसालों की गुणवत्ता निम्न स्तर की है।

शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सहायक निदेशक (मिड-डे मील), कृते निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO), जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (DEEO) और खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को एक पत्र जारी कर सख्त निर्देश दिए हैं।

निर्देशों के मुख्य बिंदु

सामग्री प्राप्त करने से पहले जांच अनिवार्य : राज्य के सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि 'हरियाणा एग्रो' से राशन की डिलीवरी लेते समय सामग्री की अच्छी तरह जांच की जाए।

फंगस व कीड़े मिलने पर तुरंत बदलाव : यदि दालों, मसालों या राजमा में किसी भी प्रकार के कीड़े, फंगस पाए जाते हैं या उनकी गुणवत्ता खराब पाई जाती है, तो उसे तुरंत बदलवाया जाए, ताकि बच्चों को शुद्ध व पौष्टिक भोजन ही परोसा जा सके।

अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के आदेश: सभी जिला और खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों का समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

हरियाणा में मिड-डे मील की गुणवत्ता पर सख्त निर्देश ! घटिया, कीड़े या फंगस वाली राशन सामग्री तुरंत बदलने का आदेश

'हरियाणा एग्रो' को भी कड़ा संदेश

शिक्षा विभाग ने इस पत्र की एक प्रति प्रबंध निदेशक, हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड, पंचकूला को भी भेजी है। उनसे अनुरोध किया गया है कि वे अपनी सभी आपूर्ति इकाइयों/सप्लायरों को स्पष्ट निर्देश दें कि वे स्कूलों में घटिया गुणवत्ता की सामग्री की आपूर्ति न करें। यदि किसी सामग्री में खराबी पाई जाती है, तो बिना किसी देरी के उसे तुरंत बदला जाए।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News