राजस्थान में OLA, Uber-Rapido पर सख्त नियम लागू

कैब एग्रीगेटर रूल्स 2025 लागू, यात्रियों की सुरक्षा और चालकों की सामाजिक सुरक्षा पर सरकार का फोकस

 | 
CM Bhajan Lal

राजस्थान सरकार ने राजस्थान मोटर व्हीकल्स एग्रीगेटर रूल्स 2025 लागू कर दिए हैं। नए नियमों के तहत OLA, Uber और Rapido जैसी कैब कंपनियों को स्पष्ट नियामक दायरे में लाया गया है।

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब हर कैब यात्री का 5 लाख रुपये का बीमा अनिवार्य होगा। कैब में पैनिक बटन और लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम लगाना भी जरूरी किया गया है। वहीं, चालकों के लिए 5 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस और 10 लाख का टर्म इंश्योरेंस अनिवार्य होगा।

इसके अलावा, कैब बुकिंग कैंसिल करने पर 100 रुपये तक की पेनल्टी का प्रावधान किया गया है। सरकार का कहना है कि इन नियमों से यात्रियों की सुरक्षा और चालकों की सामाजिक सुरक्षा दोनों मजबूत होंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News