बैककर्मियों की हड़ताल, करोड़ो के चैक अटके

आज औद्योगिक घरानों को बैंकिग लाइसेंस देने के विरोध में आल इण्डिया बैंक एम्प्लाई/आफिसर्स एसोसिएशन के आव्हान पर शहर के सभी बैंक कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

 | 

सभी बैंको का कामकाज पूर्ण ठप्प रहा, प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों द्वारा समाशोधन गृह बंद करवाने से करीबन 100 करोड़ के चैक अटक गए। प्रदर्शनकारियो ने शहर के रास्तों से गुजरते हुए निजी व सहकारी बैंको को बंद करवाते हुए देहली गेट तिराहे पर जाम लगाकर नारेबाजी कर विरोध जताया।

संगठन के उपमहासचिव डी.के जैन ने सभी को सम्बोधित कर बताया कि बैंको के संकुचन के स्थान पर विस्तार किया जाए और ग्रामीण क्षेत्रो में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको की सख्या ज्यादा हो जिससे इन क्षेत्रों को आर्थिक विकास हो सके। जैन ने औद्योगिक घरानों को बैंक खोलने के लाइसेंस देने का विरोध किया।

जैन ने बताया कि कर्मचारियों का विरोध बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक, बैंको का आपस में विलय और औधौयोगिक घरानों को बैंक खोलने के लाइसेंस देने के खिलाफ है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News