सफाईकर्मियों की भर्ती को लेकर धरना
अखिल राजस्थान सफाई मजदूर काग्रेंस व महर्षि श्री वाल्मिकी युवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को कलेक्ट्री के बाहर धरना - प्रदर्शन किया गया।
अखिल राजस्थान सफाई मजदूर काग्रेंस व महर्षि श्री वाल्मिकी युवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को कलेक्ट्री के बाहर धरना – प्रदर्शन किया गया।
संगठन की महामंत्री व पार्षद काजल आदिवाल ने बताया कि 2004-2005 में सफाईकर्मियों की भर्ती होनी थी लेकिन लोटरी प्रकिया को लेकर कोर्ट ने भर्ती प्रकिया को निरस्त कर दिया था। बाद में 2008-2009 में 226 सफाई कर्मियो भर्ती होनी थी, जिसका अब तक कोई पता नहीं है।
मुख्यंमत्री के निर्देशानुसार राज्य के सभी नगर निगमों, परिषदों व पालिकाओं में भर्तियां की जा रही है, लेकिन उदयपुर नगर निगम में किसी भी प्रकार कोई भर्तियां नहीं की जा रही है।
उदयपुर नगर निगम 1437 पद स्वीकृत किये गये है जिसमे प्रथम चरण में 1054 पद व दुसरे चरण में 436 पदो पर भर्ती होनी है। नगर निगम प्रशासन बोर्ड में सफाईकर्मियों की भर्ती अब तक पूरी नहीं की गई है इसके चलते संगठनो को आगे आकर आन्दोलन करना पड रहा है।
पूर्व में भी कई बार कलेक्टर व आयुक्त को ज्ञापन दिया गया है, लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
समाज के द्वारा चेतावनी दी गई है कि 7 दिनो में भर्ती प्रकिया प्रारम्भ नहीं की गई तो संगठनो द्वारा सडको पर उग्र प्रदर्शन कर हडताल की जाएगी।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal