स्ट्रांग बॉय ऑफ उदयपुर का खिताब गौरव साहू, स्ट्रांग गर्ल ऑफ उदयपुर का खिताब प्राची सोनी को

स्ट्रांग बॉय ऑफ उदयपुर का खिताब गौरव साहू, स्ट्रांग गर्ल ऑफ उदयपुर का खिताब प्राची सोनी को

उदयपुर 1 अप्रैल 2019, जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वावधान में आज लव कुश इनडोर स्टेडियम में उदयपुर जिला सब जूनियर एवं मास्टर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमे स्ट्रांग बॉय ऑफ उदयपुर का खिताब गौरव साहू को गया गया जबकि स्ट्रांग गर्ल ऑफ उदयपुर का खिताब प्राची सोनी को दिया गया।

उदयपुर जिला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया की प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे – 53 किलो भार वर्ग में स्ट्रांग मेन गौरव साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 367.5 किलो वज़न उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया वही इसी भार वर्ग में गोलू ने दूसरा और ध्रुव नागदा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 59 किलो भार वर्ग में पुष्पेंद्र नलवाया ने 325 किलो वज़न उठाकर पहला, मंजीत पारीक के दूसरा स्थान प्राप्त किया।

66 किलो भार वर्ग में विनय सोनी ने 320 किलो भार उठाकर पहला और करण नागदा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 74 किलो भार वर्ग में मोहम्मद सुफियान ने 350 किलो वज़न उठाकर पहला और प्रथम गुर्जर ने 260 किलो वज़न उठाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। 83 किलो भार वर्ग में दीपक ने 370 किलो वज़न उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया।

महिलाओ के 43 किलो भार वर्ग में पल्ल्वी चौबीसा, 52 किलो भार वर्ग में माही चौहान, 57 किलो भार वर्ग में प्राची सोनी, 84 किलो भार वर्ग में नीलम डांगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीँ 84 किलो भार वर्ग में इंदिरा भंडारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

66 किलो भार वर्ग मास्टर वर्ग में गुलाब सिंह चौहान, 74 किलो भार वर्ग में भूपेंद्र व्यास, 83 किलो भार वर्ग मास्टर वन में सोहन नलवाया, 83 किलो भार वर्ग मास्टर टू में दिनेश व्यास, 83 किलो मास्टर थ्री में ओमप्रकाश चौहान, 93 किलो भार वर्ग में आनंद भारद्धाज, 105 किलो मास्टर वन में अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी चंद्रेश सोनी ने प्रथम स्थान प्रपात किया।

प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए उदयपुर टीम में चयन किया गया। प्रतियोगिता के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मुख अतिथि जिला खेल अधिकारी अमृतलाल कल्याणी थे। जबकि समारोह की अध्यक्षता राजस्थान पावर लिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू थे। समारोह की विशिष्ठ अतिथि कामिनी गुर्जर, भगवान स्वरुप वैष्णव थे। समोरोह का संचालन चंदेश सोनी ने किया था। जबकि प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका का निर्वाह अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी कमलेश शर्मा ने की।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal