जिला पॉवरलिफ्टिंग में स्ट्रांग मैन दिव्यांश सोनी जबकि स्ट्रांग वीमेन राजकुँवरी यादव बने

जिला पॉवरलिफ्टिंग में स्ट्रांग मैन दिव्यांश सोनी जबकि स्ट्रांग वीमेन राजकुँवरी यादव बने

जिला पॉवरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वावधान में उदयपुर जिला सिनियर एवम मास्टर बेंच प्रेस प्रतियोगिता आज लवकुश इनडोर स्टेडियम में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में स्ट्रोंग मेन ऑफ़ उदयपुर का ख़िताब इनटरनेशनल खिलाडी दिव्यांश सोनी व स्ट्रोंग वुमन ऑफ़ उदयपुर का ख़िताब राजकुमारी यदव को घोषित किया गया।

यह जानकारी देते हुए जिला पॉवरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि 59 किलो भार वर्ग में लक्षित पालीवाल ने स्वर्ण, भागीरथ ने रजत व राहुल मेहता ने कांस्य पदक जीता, 66 किलो भार वर्ग में कुतुबुदिन ने स्वर्ण, कमलेश सोनवाल ने रजत जीता। 74 किलो भार वर्ग में इनटरनेशनल खिलाडी दिव्यांश सोनी ने स्वर्ण, सौरव गुर्जर ने रजत व दिवम नागदा ने कांस्य पदक जीता। 83 किलो भार वर्ग में मनीष शर्मा ने स्वर्ण, कृष्णा आदिवाल ने रजत व यतिंद्र सिंह ने कांस्य पदक जीता ने जीता। 93 किलो भार वर्ग में नवीन शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। 105 किलो भार वर्ग में मंजुर अहमद ने स्वर्ण व अजय कल्यणा ने रजत पदक जीता। मास्टर वन वर्ग मे 83 किलो भार वर्ग में आनंद भारद्वाज ने स्वर्ण , रंजीत सिंह चौहान ने रजत व मास्टर थ्री वर्ग मे 83 किलो भार वर्ग में ओम प्रकाश चौहान ने स्वर्ण पदक जीता।

Download the UT App for more news and information

वही महिलाओ के 47 किलो भार वर्ग में माही चौहान ने स्वर्ण, निमिषा साहू ने रजत पदक व प्रियंका व्यास ने कांस्य पदक जीता। 57 किलो भार वर्ग में प्राची सोनी ने स्वर्ण पदक, 72 किलो भार वर्ग मे बुशरा सुल्ताना ने स्वर्ण पदक जीता व 84 किलो भार वर्ग में राजकुमारी यदव ने स्वर्ण व नीलम डांगी ने रजत पदक जीता।

प्रतियोगिता के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि खेल अधिकारी अमृत कल्याणी, विशिष्ठ अतिथि जिला संघ अध्यक्ष भगवान स्वरुप वैष्णव थे। अध्यक्षता राज्य संघ के सचिव विनोद साहू ने की। कार्यक्रम का संचालन चंद्रेश सोनी ने किया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal