जिद ऐसी की नहीं छोड़ा सपना ! पहले IPS और फिर बनी IAS अफसर, जाने अर्पिता थुबे की कहानी
Udaipur Times, Success Story : कहते है की मेहनत करने वालों की कभी भी हार नहीं होती है जो लोग मेहनत करना जानते है वे एक न एक दिन इतिहास जरूर रचते है। UPSC देश की सबसे कठिन परीक्षा है जिसे पास करने के लिए दिन रात एक करके पढ़ाई करनी पड़ती है। UPSC की परीक्षा में हर साल लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं।
यहां से की है पढ़ाई
आज हम बात कर रहे है IAS अधिकारी अर्पिता थुबे की। जो महाराष्ट्र के ठाणे की रहने वाली है। इन्होंने छोटी सी उम्र में अकेडमिक रिकॉर्ड में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करी थी। Success Story

2019 में UPSC
साल 2019 में UPSC की पहली बार अर्पिता ने परीक्षा दी थी। पहली बार में वो प्री एग्जाम भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। जिसके कारण उनकों बहुत बड़ा झटका लगा था। Success Story
2020 में आई 383 रैंक

अर्पिता ने फिर हार मानने की बजाय इस हार से कुछ सीखने का प्रयास किया इसी प्रकार 2020 में, वह और मजबूत होकर वापस आईं, और उसकी मेहनत रंग लाई जब उन्होंने 383वीं रैंक हासिल की और IPS में शामिल हो गई। Success Story
टारगेट सेट

हालांकि, अर्पिता एक आईएएस अफसर बनना चाहती थी इसलिए वह यही नहीं रुकी और असली ख्वाहिश पूरी करने में लग गई। अर्पिता ने 2021 में फिर से UPSC परीक्षा दी, लेकिन अपने लक्ष्य से चूक गईं। Success Story
अडिग रहा संकल्प
अर्पिता ने असफलताओं के बावजूद अपने चौथे और लास्ट अटेंप्ट में जमकर तैयारी की और अर्पिता ने अपनी तैयारी पर पूरा फोकस करने के लिए IPS की ड्यूटी से ब्रेक लिया। Success Story

बाद में, उन्होंने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए फिर से कड़ी मेहनत की और UPSC 2022 में 214वीं रैंक हासिल कर IAS अधिकारी बनीं। वर्तमान में अर्पिता महाराष्ट्र में आईटीडीपी (ITDP) परियोजना अधिकारी-सह-सहायक कलेक्टर के रूप में नासिक उपमंडल में कार्यरत है।
