बाल विवाहो के खिलाफ छात्र नेताओ ने सौपा ज्ञापन
बढते बाल विवाहो को रोकने व नियमो की पालना हेतु सख्ती बरतने को लेकर सोमवार को एनएसयुआई प्रदेश महासचिव दिल
| May 6, 2013, 15:35 IST
बढते बाल विवाहो को रोकने व नियमो की पालना हेतु सख्ती बरतने को लेकर सोमवार को एनएसयुआई प्रदेश महासचिव दिलीप सिंह सिसोदिया के नेतृत्व मे छात्र नेताओ के द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। कलेक्टर को सौंपे गये ज्ञापन मे बताया गया है कि प्रशासन के द्वारा बाल विवाहो को रोकने हेतु पूर्व मे ही आदेश जारी कर रखे है। जिसमे विवाह कार्ड मे वर-वधु की जन्म दिनांक का ब्यौरा देना आवश्यक है। परन्तु वर्तमान मे कोई भी प्रिंटीग प्रेस इस विषय पर गंभीर नही है। नियमो की खुलेआम अवहेलना की जा रही है । ज्ञापन मे मांग की गई है कि प्रिंटीग प्रेस संचालको को इसके लिए पाबंद किया जाये और नियमो की पालना हेतु कडे दिशा-निर्देश जारी किये जाये। नियमो की अवहेनला करने वालो पर कारवाई की जाए। इस दौरान छात्र नेता अकिंत तिवारी, विक्रम खटीक, हर्षवर्धन सिहं व दिनेश भोई सहित एनएसयुआई के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
