स्टूडेंट पुलिस केडेट योजना का शुभारंभ

राजस्थान राज्य में प्रथम बार संचालित होने वाली स्टूडेंट पुलिस केडेट योजना का शुभारंभ राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, रेजीडेन्सी में सोमवार को हुआ।

 | 

राजस्थान राज्य में प्रथम बार संचालित होने वाली स्टूडेंट पुलिस केडेट योजना का शुभारंभ राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, रेजीडेन्सी में सोमवार को हुआ।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी, विद्यालय विकास समिति के सदस्य, विद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित थी। प्रभारी अधिकारियों ने अतिथियों व छात्राओं को कार्यक्रम के उद्देश्य एवं गतिविधियों से अवगत कराया।

जिला स्तर पर इस योजना के सफल संचालन हेतु गठित कमेटी में पुलिस विभाग के रविन्द्र सिंह, अमीन, अनिल तथा स्थानीय विद्यालय से प्राचार्या मधु शर्मा एवं आभा शर्मा एवं संजना तिवारी का चयन किया गया है।

प्राचार्या मधु शर्मा ने बताया कि स्टूडेंट पुलिस केडेट योजना में समूचे उदयपुर जिले से रेजीडेंसी विद्यालय का चयन किया गया है। इसमें विद्यालय की कक्षा 9 की करीब 22 बालिकाएं प्रथमत: चयनित की गई है जो एनसीसी केडेट्स की तर्ज पर गतिविधियों में भाग लेगी। राजस्थान पुलिस एवं शिक्षा विभाग के साथ यह एक नवाचार है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News