यातायात व्यवस्था में सहयोग देने वाले स्टूडेंट ट्रैफिक वालंटियर को अल्पाहार

चेतना भाटी ने बताया की G20 के दौरान अनुष्का ग्रुप के सभी विद्यार्थियों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई

 | 
student traffic volunteers

पिछले 21 दिनों से लगातार उदयपुर शहर के प्रमुख चौराहों पर पीली टी शर्ट पहन डॉ अनुष्का ग्रुप के विद्यार्थियों ने योगदान और G20 के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में निभाया गए उनके किरदार कों देखते हुए उनकी हौसला अफजाई करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर द्वारा सभी स्टूडेंट ट्रैफिक वालंटियर को अल्पाहार करवाया ।

इस दौरान डिप्टी चेतना भाटी महिला अनुसंधान प्रकोष्ठ, उदयपुर, कौशल चौरड़िया पुलिस उप अधीक्षक यातायात शाखा उदयपुर, नरेंद्र जैन पुलिस निरीक्षक यातायात शाखा व डॉ अनुष्का ग्रुप के निदेशक राजीव सुराणा, समाजसेवी श्रीमती राजश्री वर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

चेतना भाटी ने बताया की G20 के दौरान अनुष्का ग्रुप के सभी विद्यार्थियों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई एवं शहर के यातायात को सुचारू रखने में अपनी ओर से भरसक प्रयास किया गया और आगे भी इस प्रकार के नवाचार ट्रैफिक पुलिस के साथ करने का कहा।

कौशल चौरड़िया उदयपुर ने कहा कि सभी विद्यार्थी अपनी ड्यूटी पूरी वफादारी एवं ईमानदारी से कर रहें हैं, इन सभी विद्यार्थियों का जज्बा काबिल ए तारीफ है। डॉ अनुष्का ग्रुप के निदेशक राजीव सुराणा ने बताया कि रोजाना तीन अलग अलग शिफ्ट में ये विद्यार्थी अपनी ड्यूटी दे रहें थे,जिसको यथावत संचालन का पूरा जिम्मा समाजसेवी राजश्री वर्मा निभा रही हैं ।

साथ ही अनुष्का ग्रुप से भूपेश परमार, प्रणय जैन, जितेंद्र मेनारिया, राजेन्द्र सिंह, रेखा मीणा, निर्मल मेघवाल, धनवंती सोलंकी, कुणाल बड़ोला सहयोग में लगे हुये है। सभी विद्यार्थीयों को अपने समय पर अपने चौराहे पर पहुचाने का एवं उनकी देखरेख का जिम्मा सारा इन्ही की टीम के द्वारा किया जा रहा हैं।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News