छात्रसंघ चुनाव का महासंग्राम कल

छात्रसंघ चुनाव के इस माहौल में विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी मौज-भरा रहा। प्रत्याशियों एंव उनके संबधित दलों ने वोटर विद्यार्थियों की फरमाइशे पूरी की। किसी ने पिकनिक घुमाने के नाम पर बस लगवा दी, तो किसी ने छात्र-छात्राओं के मनोरंजन के लिए अन्य इन्तजाम भी किए। छात्रसंघ चुनाव के मतदान शनिवार को होंगे।

 | 

छात्रसंघ चुनाव के इस माहौल में विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी मौज-भरा रहा। प्रत्याशियों एंव उनके संबधित दलों ने वोटर विद्यार्थियों की फरमाइशे पूरी की। किसी ने पिकनिक घुमाने के नाम पर बस लगवा दी, तो किसी ने छात्र-छात्राओं के मनोरंजन के लिए अन्य इन्तजाम भी किए। छात्रसंघ चुनाव के मतदान शनिवार को होंगे।

विश्वविद्यालय और पुलिस-प्रशासन ने भी कल होने वाले मतदान के लिए अपनी तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दिया। सभी कॉलेजों में भी बूथ स्थापित कर दिए गए। जानकारों का मानना है कि इस बार होने वाले छात्रसंघों चुनावों का असर आगामी होने वाले विधानसभा चुनावों पर पड़ेगे, इसी को लेकर कहा जा रहा है, कि हर बड़ी पार्टी के नेता चुनावों में अपने प्रत्याक्षियो को जीतने के लिए पूरे प्रयास कर जीताने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे है।

छात्र-छात्राओं ने जमकर की मौज –  छात्रसंघ चुनाव को लेकर आज दिन भर प्रत्याशियों एंव  उनके संबधित दलों ने आज छात्र-छात्राओं की पूरी तरीके से रिझाने में उनकी हर फरमाइश को पूरा किया। कोई संगठन छात्रों को खाना खिला कर रिझा रहा हे, तो कोई पीवीआर में मूवी दिखा कर अपने पार्टी की ओर आकर्षित कर रहा है। कई प्रत्याशियों की ओर से आज भी कई प्रकार की पार्टी दी गयी, जिनका विद्यार्थियों ने भरपूर आनंद लिया।

इस वर्ष के होने वाले छात्र संघ चुनावों की बात करे, तो इस बार एनएसयुआई से श्रीकांत श्रीवास्तव और एबीवीपी की ओर से जितेन्द्र सिंह शक्तावत मैदान में है, तो वही यूनिवर्सिटी की तीसरी मुख्य पार्टी छात्र संघर्ष समिति की ओर अमित पालीवाल को मैदान में  उतारा गया है।

सभी संगठनो ने आचार संहिता लगने के कारण शांतिपूर्वक आस पास के गावों और विद्यार्थियों के घर जाकर अपनी पार्टी को समर्थन देने के लिए कहा। अपनी पार्टी को विजयी बनाने के लिए हर तरह के हतकंडे अपना रहे है। सभी पार्टियों ने हर इलाके के लिए अलग-अलग गुट बना दिए है और सभी वोटरों से संपर्क साधा जा रहा है।

जानकारों की माने तो कहा जा रहा है कि अध्यक्ष पद के लिए तीनो  संगठनो मे सबसे भारी पलड़ा अमित पालीवाल का माना जा रहा है और अमित की सीधी टक्कर एबीवीपी के जितेन्द्र शक्तावत से मानी जा रही है।

दूसरी तरफ चुनाव की गर्माहट मीरा कन्या महाविद्यालय में भी देखी जा रही है, कन्या महाविद्यालय में भी दिन भर छात्राओ ने नारे बाजी करते हुए अपनी-अपनी पार्टीयो का प्रचार कर वोट देने की अपील की। कन्या महाविद्यालय से एबीवीपी के अध्यक्ष पद की उम्मीद्वार स्वाति बजाज को समर्थन देने के लिए एमजी कॉलेज में बीजेपि महिला मोर्चा की अध्यक्ष अल्का मूंदड़ा एव बीजेपी पार्षद किरण जैन पहुंची और विजयी होने का हवाला देते हुए छात्राओ को प्रोत्साहित किया।

अब तक का रिकॉर्ड –

सुविवि में अब तक 17 बार चुनाव हो चुके हैं। इनमें एनएसयुआई ने 7 बार बाजी मारी। एबीवीपी के 4 उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने में सफल रहे। चार निर्दलिय प्रत्याशी भी जीतकर एबीवीपी के बराबर रहे। अब तक हुए चुनावों में सीएसएस के उम्मीदवारों ने 2 बार बाजी मारी। अब तक हुए चुनावों में सर्वाधिक मतों से जीतने का रिकार्ड सीएसएस के दिलीप जोशी ने बनाया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal