महर्षि खड़गनाथ मिश्र सम्मान समारोह में छात्रो व शिक्षको का हुआ सम्मान
निम्बार्क वैदिक संस्कृत समिती भीलवाडा के तत्वाधान में उदयपुर मण्डल द्धारा आज दुर्गानर्सरी रोड सिथत भोजनाथ शिव मनिदर प्रागंण में महर्षि खड़गनाथ मिश्र राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे 40 शिक्
निम्बार्क वैदिक संस्कृत समिती भीलवाडा के तत्वाधान में उदयपुर मण्डल द्धारा आज दुर्गानर्सरी रोड सिथत भोजनाथ शिव मनिदर प्रागंण में महर्षि खड़गनाथ मिश्र राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे 40 शिक्षको एव निम्बार्क परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 70 छात्र छात्राओ को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में प्रान्तीय सचिव डा.के.जी.जांगिड ,जिलाध्यक्ष डा.भगवती लाल सुखवाल व जिला मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया । समारोह मे नगर परिषद आयुक्त सत्यनारायण शर्मा ने संस्कृत श्रुति को मानव जीव मात्र के कल्याण का मुलाधार बताया व नगर परिषद की ओर से परिषद के पुस्तकालयो में संस्कृत साहित्य के संवर्धन की घोषण की।
ज्योतिष सीताराम ने विश्वविघालय में संस्कृत पर विचार व्यक्त करते हुए दावा किया कि 2030 तक विश्वविघालय में अग्रेज़ी पुर्ण रूप से खत्म हो जाएगी व संस्कृत का चलन फिर से शुरू होगा । इस दौरान सुखाडिया विश्वविघालय के संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो.नीरज शर्मा, नगर विकास प्रन्यास सचिव डा.आर.पी.शर्मा ने भी अपने संस्कृत के प्रति अपने विचार रखे।
समारोह मे संस्कृत के लिए सराहनीय सेवा देने वाले डा.भगवती शकंर व्यास, संस्कृत कालेज उदयपुर व्याख्यता डा.महामाया प्रसाद चोबीसा,जोधपुर संस्कृत कालेज के शेलेन्द्र स्वामी, शा.शिक्षा उपजिला शिक्षा अधिकारी गोविन्द सिहं, व्याख्यता डा.दर्शना जैन,सहित 16 विद्वानों को महर्षि खड़गनाथ मिश्र पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सचांलन रामप्रसाद जांगिड भगवती लाल सुखववाल व के.जी जागिंड ने किया।


