गुलाबबाग में सहयोग को आगे आए विद्यार्थी और स्वंयसेवी संगठन
गुलाबबाग में प्रशाशन को सहयोग प्रदान करने की दृष्टि से कई स्वयंसेवी संगठनों के लोग व स्कुली विद्यार्थियों द्वारा कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में 17 स्कुली विद्यार्थी व 10 से अधिक अन्य लोग भाग लेकर सामाजिक भागदारी निभा रहे हैं।

गुलाबबाग में प्रशाशन को सहयोग प्रदान करने की दृष्टि से कई स्वयंसेवी संगठनों के लोग व स्कुली विद्यार्थियों द्वारा कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में 17 स्कुली विद्यार्थी व 10 से अधिक अन्य लोग भाग लेकर सामाजिक भागदारी निभा रहे हैं।
1 जुन से प्रारम्भ हुए अभियान से जंतुआलय में आने वाले दर्शकों को काफी सहायता मिल रही है। स्कुली विद्यार्थियों व अन्य लोगो के इस सहयोग से प्रशासन को सबसे ज्यादा सहयोग मिल रहा है। गुलाबबाग स्थित जंतुआलय में कर्मचारियों की कमी भी नहीं खल रही है।
निःशुल्क सेवा करने वाले स्कुली छात्रों मे द स्टडी स्कुल के तीन विद्यार्थी है, जिनमें अनुकृति मेहता, राघव तोषनीवाल व आशीमा जैन है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते ये विद्यार्थी प्रतिदिन जंतुआलय में आ रहे थे परन्तु उनका कहना है की स्कुलों के चालू होने से अब नियमित रूप से नहीं आ पाएँगे।
अभियान के दौरान इन विद्यार्थियो के द्वारा जन्तुआलय में जाने वाले लोगो के टिकट चेक करना, जानवरों से छेडछाड करने वाले को समझाना, छोटे पेड पौधों को पानी पिलाना व वृक्षारोपण करना सहित कार्य किये जा रहे थे।
सभी विद्यार्थी अपनी स्वेच्छा से अपने समय के अनुसार निर्धारित समय पर आकर सेवाएं दे रहे हैं। कई स्वयंसेवी संगठनो के लोग भी अपनी इच्छानुसार समय पर आकर कार्य कर रहे है। जागरूक लोगों के इस तरह के अभ्यिान से वन विभाग को कर्मचारियों की कमी भी नहीं खल रही है। इस पहल से युवा पीढी मे जागरूकता का एक अच्छा संदेश पहुंच रहा है।
