विद्यार्थियों ने सराहा ‘एक्शन उदयपुर’

जिला प्रशासन द्वारा आम जनता के सहयोग एवं सुझाव तथा समन्वय से उदयपुर शहर को खुबसुरत एवं व्यवस्थित बनाने हेतु चलाए जा रहे ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘ कार्यक्रम गुरू नानक सीनि

 | 
विद्यार्थियों ने सराहा ‘एक्शन उदयपुर’

जिला प्रशासन द्वारा आम जनता के सहयोग एवं सुझाव तथा समन्वय से उदयपुर शहर को खुबसुरत एवं व्यवस्थित बनाने हेतु चलाए जा रहे ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘ कार्यक्रम गुरू नानक सीनियर सैकण्डरी स्कूल,शास्त्री सर्कल उदयपुर में पावर पोईन्ट प्रजेन्टेशन दिया गया। इसके प्रति उपस्थित 300 छात्र-छात्राओं, अध्यापक, अध्यापिकाओं ने के समुख कार्यक्रम का पावर पोईन्ट प्रजेन्टेशन दिया गया।

जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने बताया कि गुरू नानक सीनियर सैकण्डरी स्कूल,शास्त्री सर्कल उदयपुर विद्र्यािर्थयों ने कार्यक्रम सम्बन्धी प्रश्न किए अनिता पुरोहित द्वारा उत्तर देकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट को प्रशासन द्वारा हाथो-हाथ कार्यों की स्वीकृति जारी की जा रही है एवं साथ ही नवीनीकरण कार्यो हेतु आवश्यक सामग्री प्रशासन द्वारा सम्बन्धित कार्य करने वालों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।

‘‘एक्शन उदयपुर‘‘ कार्यक्रम के संदर्भ में किसी भी सार्वजनिक स्थल के नवीनीकरण हेतु आमव्यक्ति द्वारा myactionudaipur@gmail.com पर संबंधित वांछित कार्यो की जानकारी एवं आवश्यक सामग्री की सूची तथा मोबाईल नम्बर प्रेषित किये जा सकते है, उक्त जानकारी के आधार पर प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्ति अथवा समूह से सम्पर्क किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News