छात्र कर रहे हैं आदिवासी कृषकों की आजीविका संवर्धन पर कार्य

देश की शीर्ष 10 प्रबन्धन संस्थान में शामिल एसपी जैन प्रबंधन एवं अनुसंधान संस्थान, मुम्बई के चार छात्र विश्वजीत नाडकर्नी, श्रिया धर, यति सूरी एवं मेघा ब्युटरा उनके कॉलेज द्वारा चलाए जा रहे डेवलेपमेंट ऑफ कॉरपोरेट सिटीजन (डी.आ.ेसी.सी) प्रोग्राम के तहत गायत्री सेवा संस्थान, उदयपुर के साथ मिलकर उदयपुर जिले के आदिवासी क्षेत्र में वित्तीय समावेश एवं आजीविका संवर्धन पर वृहद योजना बनाने का कार्य कर रहे हैं।

 | 

संस्थान के संयुक्त निदेशक चेतन पाण्डे ने बताया कि यह छात्र इनके छः सप्ताह की इन्टरशिप के दौरान न सिर्फ क्षेत्र में जाकर बेसलाइन डेटा एकत्रित कर रहे है बल्की इस आधार पर संस्थान के सहयोग से एक संभावित परियोजना पर भी कार्य कर रहे है।

इस हेतु इन छात्रों को दो समुह में बांटा गया है जिसमें से पहला समूह बैंकिंग प्लान एवं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आदिवासी क्षेत्र में वित्तीय समावेश की योजना तैयार कर रहा है। जबकि दूसरा समूह दूर दराज के आदिवासी क्षेत्र में उत्पादित कृषि उत्पाद जो कि स्वाद में बेहतर होने के साथ-साथ शहर के आस-पास होने वाले प्रदुषण से मुक्त होता है को पहचान एवं बेहतर किमत दिलाने पर कार्य कर रहा है।

प्रेस नोट

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News