छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल

पिछले 48 घंटो से पि.सी.आई से फार्मेसी कॉलेज को मान्यता नहीं मिलने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे छात्रसंघ अध्यक्ष और फार्मेसी छात्रों ने आज कुलपति के संतोषप्रद आश्वासन ने बाद भूख हड़ताल को खत्म कर दिया।

 | 

जानकारी है कि 19 मार्च को फार्मेसी छात्र, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज बोराणा के नेतृत्व में विश्वविध्यालय द्वारा फार्मेसी कॉलेज को पि.सी.आई से मान्यता दिलवाने में कोई प्रयास नहीं किए जाने के विरोध में केन्द्रीय कार्यालय के आगे भूख हड़ताल पर बैठ गए थे और इसके बावजूद भी कोई जवाब नहीं आने पर कुलपति का पुतला भी फूंका था।

आज कुलपति आई.वी त्रिवेदी ने छात्रों को आश्वासन दिया की विश्वविध्यालय प्रशासन मान्यता लेन के लिए पूरा प्रयास कर रहा है, तथा यह भी बताया कि मान्यता को लेकर होने वाली मीटिंग में दो छात्र प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। इस बात से सहमत होकर सभी छात्रों ने हड़ताल वापस लेते हुए कुलपति को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News