छात्रों ने किया हंगामा

आज मोहनलाल सुखाडिया यूनिवर्सिटी के एफ.एम.एस कॉलेज के थर्ड समेस्टर के छात्रों ने फ़ीस लेने के बावजूद लेपटॉप नहीं देने पर कॉलेज में हंगामा खड़ाकर दिया। सभी छात्र डायरेक्टर के पास शिकायत लेकर पहुंचे परन्तु डायरेक्टर के अवकाश पर होने के कारण कॉलेज फेकल्टी के सामने ही अपना विरोध प्रकट करने लगे।

 | 

छात्र नेता हिमांशु जाट ने बताया कि, कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से प्रथम समेस्टर में ही फ़ीस के साथ लेपटॉप के पैसे जमा कर लिए, परन्तु छ: माह के भीतर दिए जाने वाले लेपटॉप की राह छात्र एक वर्ष से देख रहे हैं। पढाई में आ रही परेशानियों के कारण कई छात्र बाजार से लेपटॉप खरीदने पर मजबूर हैं।

जाट ने बताया कि डायरेक्टर पि.के जैन अवकाश पर होने से कुलपति से बात की है। कुलपति ने जल्द इस समस्या के निवारण का आश्वाशन दिया है।

जानकारी है कि एफ.एम.एस कॉलेज प्रशासन प्रतिवर्ष छात्रों के प्रवेश के समय कुल 75 हजार फ़ीस लेते हैं, जिसमें लेपटॉप का शुल्क भी शामिल होता है। पिछले वर्ष भी छात्रों से यह शुल्क लिया गया, परन्तु पुरे साल में सुविधा नहीं दी गई।

छात्रों ने इस मामले में पहले भी हंगामा किया, एंव तब कॉलेज प्रशासन ने प्रति छात्र को 15 हजार रूपए वापस देने को कहा था; परन्तु छात्रों ने बताया कि बाजार में 15 हजार में कोई लेपटॉप नहीं मिलता, इसलिए कॉलेज प्रशासन ही उन्हें लेपटॉप उपलब्ध करावें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News