विश्व रोटरेक्ट दिवस पर विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

विश्व रोटरेक्ट दिवस पर आज रोटरी क्लब, उदयपुर; एस.एस.कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग व मास कॉलेज के संयुक्त तत्वधान में सरल ब्लड बैंक में जरूरतमंदो के लिए 12 यूनिट रक्तदान किया।

 | 

क्लब अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि रोटरी प्रान्तपाल आशीष देसाई के निर्देशानुसार आयोजित रक्तदान के उक्त कार्यक्रम में पचास से अधिक विद्यार्थियों ने भविष्य में रक्तदान के संकल्प पत्र भरे।

इस अवसर पर क्लब के सचिव ओ.पी.सहलोत,सहायक प्रान्तपाल रमेश चौधरी, डी.पी.धाकड़, तेजसिंह मोदी, बी.एल.मेहता, सहित दोनों कॉलेजों के प्राध्यापक व छात्र उपस्थित थे।

बांठिया ने बताया कि आज इस दिवस पर विश्व के सभी रोटरी क्लबों ने एक साथ रक्तदान किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News