विद्यार्थियों ने दिया तनख्वा ना मिलने पर ज्ञापन

राशन कार्ड बनाने के काम पर कार्यरत विद्यार्थियों के साथ धोखाधडी का मामला सामने आया है। गुरूवार को पीडितों के प्रतिनिधिमण्डल ने अति.जिला कलेक्टर बी.आर भाटी को ज्ञापन सौपा। पीड़ित सभी विद्यार्थि ठेके पर कार्यरत थे।

 | 

ज्ञापन मे बताया गया है कि, सेक्टर 3 स्थित बी एस एन एल कार्यालय के सामने डॉलफिन टेक्नोलोजी के नाम से आरोपी दिनेश जाट ने ऑफिस लेकर राशन कार्ड बनाने का ठेका ले रखा था। लगातार 3 माह से यहाँ पर 50 से अधिक विद्यार्थि काम कर रहे थे।

आरोपी दिनेश जाट ने पहले माह में कार्यरत सभी विद्यार्थियों की तनख्वाह दे दी थी, लेकिन उसके बाद दो माह का वेतन नहीं दिया और लगातार टालमटोल करता रहा। वेतन न देने के कारण सभी लोगों ने वहां से काम छोड दिया।

पिछले कई दिनो से आरोपी का आफिस भी बंद है और फोन करने पर आरोपी द्वारा पैसे देने से इनकार कर रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News