बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्रों ने जानी शिक्षा प्रणाली

गुरुनानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो एन एस राठोड़ ने बताया कि आज बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओ के दल ने गुरुनानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय का अवलोकन किया।

 | 

उन्होंने बताया की दल ने कॉलेज की शिक्षा प्रणाली  सांस्कृतिक सभ्यता, मेवाड का भौगोलिक ऐतिहासिक, जल प्रबंधन के बारे में जानकारी ली एवं विभिन पहलुओ पर चर्चा की।

इस अवसर पर बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वि. के. रॉय; उपकुलपति प्रो नरेंद्र वर्मा एवं डॉ. अर्चना रॉय ने बनारस विश्वविद्यालय कि जानकारी यहाँ कि छात्राओ को बताई।

कोटा विश्वविद्यालय के कुलपति श्री प्रो मधुसूदन शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम कि अध्यक्षता संस्थान सचिव अमरपाल सिंह पाहवा ने की

कार्यक्रम संचालन श्री अनिल चतुर्वेदी ने किया उपप्राचार्या डॉ अनुज्ञा पोड़वाल  ने सभी अतिथियो एवं बनारस से आए ७० छात्र छत्राओ के दल को जिसमे २५ छात्राए एवं ४५ छात्रो  को  धन्यवाद ज्ञापित किया

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News