हरियाणा के विद्यार्थी इलेक्ट्रिक बसों में कर सकेंगें सफर, बस पास होगा मान्य

 | 
हरियाणा के विद्यार्थी इलेक्ट्रिक बसों में कर सकेंगें सफर, बस पास होगा मान्य

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब हरियाणा रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थी सफर कर सकेंगें और साथ ही इन विद्यार्थियों के बस पास भी मान्य होंगे। विद्यार्थी बस पास के माध्यम से एक दिन में अधिकतम 150 किलोमीटर तक सफर कर सकेंगे। इससे स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के लिए रोजाना आने-जाने वाले विद्यार्थियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक, CM सैनी ने 28 मई को पानीपत में विद्यार्थियों के बस पास को इलेक्ट्रिक बसों में लागू करने की घोषणा की थी। अब विभाग की ओर से इसे लागू कर दिया गया है।

इस बस पास की सुविधा से दूरदराज के गांवों और कस्बों से शहरों में पढ़ाई के लिए आने वाले विद्यार्थियों को अधिक लाभ मिलेगा। रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले छात्रों का यात्रा खर्च कम होगा। साथ ही उन्हें सार्वजनिक परिवहन के बेहतर और सुविधाजनक विकल्प का लाभ मिल सकेगा।
 

मिली जानकारी के अनुसार, इस समय सोनीपत डिपो से 15 ई-बसों का संचालन हो रहा है। ये बसें सोनीपत से दिल्ली आईएसबीटी, गोहाना, गन्नौर और पानीपत तक चलाई जा रही हैं। 

सोनीपत हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए इलेक्ट्रिक बसों में बस पास लागू कर दिया गया है। हरियाणा रोडवेज की ओर से संचालित की जा रही सभी ई-बसों में विद्यार्थियों के बस पास मान्य होंगे। इससे जिले के 25 हजार विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News