पेपर लीक होने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

महाराणा प्रताप कृषि एंव प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय के द्वारा रविवार को आयोजित कृषि पर्यवेक्षक पदों की परीक्षा पेपर लीक होने पर आज कलेक्ट्री के सामने कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने प्रदर्शन किया एंव परीक्षा रद्द करने के लिए कलेक्टर आशुतोष पेडनेकर को मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

 | 

1 अगस्त को आयोजित कृषि पर्यवेक्षक पदों की परीक्षा के पेपर एक दिन पहले लीक हो चुके थे जिसपर जयपुर स्थित प्रागपुरा थाना पुलिस ने आठ लोगो को गिरफ्तार किया। पेपर को आरोपी गिरोह द्वारा 5 लाख रु में खरीद फरोख्त की गई थी जिसमें 95 प्रतिशत प्रश्न, परीक्षा पेपर में शामिल थे।

ऍमपियूएटी छात्र संघ अध्यक्ष किशन लाल नागा ने कहा कि, पेपर परीक्षा के पहले प्राप्त होने की वजह से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है, जो छात्र मेहनत कर परीक्षा देने गए उनके सपनों पर ताला लग गया क्योंकी जिन छात्रों ने अवैध रूप से परीक्षा दी उनके लिए परीक्षा उत्तीर्ण करने की राह आसान हो गई है।

नागा ने कहा, परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा का आयोजन किया जाए एंव आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए; अन्यथा संगठन उग्र आन्दोलन तथा धरना प्रदर्शन करेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News