इंटरनल मार्क्स के लिए छात्रों ने निकली रैली

भूपाल नोबल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने आतंरिक मूल्यांकन अंक(इंटरनल मार्क्स) पद्धति लागु करने के लिए बीएन कॉलेज, ठोकर चौराहे से मोहनलाल सुखाडिया यूनिवार्सिटी तक रैली निकाली और कुलपति के कार्यालय के बहार प्रदर्शन करते हुए कुलपति आइ.वि. त्रिवेदी को ज्ञापन सौंपा।

 | 

भूपाल नोबल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रेसिडेंट राजदीप सिंह रानावत ने कहा कि, आतंरिक मूल्यांकन अंक पद्धति को विश्वविध्यालय में पूर्व 2011-12 के सत्र के मध्य में इसे लागु किया व 2012-13 के मध्य बंद कर दिया गया; जो की विद्यार्थियों के साथ धोखा है और इस पद्धति को बंद करने से पूर्व छात्रों की राय लेनी चाहिए थी। पद्धति के लागु करके बंद करने में विद्यालय का कोई हित नहीं है।

विद्यार्थियों के हित में आतंरिक मूल्यांकन पद्धति को लागु की जाए जिससे, कक्षाओ में छात्रों की उपस्थिति बढ़ेगी, महाविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण ठीक रहेगा, मुख्य परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की शैक्षणिक तैयारियां पूरी हो सकेंगी एंव महाविद्यालय का परिणाम अच्छा रहेगा।

कुलपति आइ.वि. त्रिवेदी ने इस मुद्दे पर आश्वासन देते हुए कहा कहा की 11 सितम्बर तक आंतरिक मूल्यांकन अंक पद्धति लागु कर दी जाएगी।

भूपाल नोबल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रेसिडेंट राजदीप सिंह रानावत ने कहा कि, “अगर मांग पूरी नहीं की गई तो छात्र उग्र आन्दोलन पर उतरेंगे”।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News