हीरक जयन्ती में छात्रों ने बिखेरे जलवे
सन्त पॉल स्कूल उदयपुर के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयो
सन्त पॉल स्कूल उदयपुर के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय हीरक जयन्ती समारोह के दूसरे दिन छात्रों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी।
विभिन्न परिधानों में सजे छात्र एवं छात्राओं ने अपने जलवे बिखेरते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। सायं 5 बजे से 8.30 बजे तक मुख्यतः स्कूल के छात्रों, शिक्षकगण एवं भूतपूर्व छात्रों के लिए कार्यक्रम रखा गया था।
‘परिवार’ विषय को लेकर 21 दिसम्बर को होने वाले इस मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल महोदया मार्गेट अल्वा होंगी।
विशिष्ट अतिथि डॉ. सुबोध अग्रवाल, संभागीय आयुक्त, उदयपुर एवं उदयपुर धर्मप्रान्त के बिशप आदरणीय देवप्रसाद गणावा एवं सेवानिवृत्त बिशप जोसफ पतालिल होंगे। साथ ही अन्य अतिथियों में आला अधिकारीगण एवं गणमान्य मेहमान उपस्थित रहेंगे।
यह जानकारी स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जॉर्ज वी.जे. ने दी।
