geetanjali-udaipurtimes

छात्रों ने हॉकी और तैराकी में दिखाया उत्साह

शहर में चल रही 58वीं माध्यमिक जिला स्तरीय प्रतीयोगिताओं के दौर में आज बाल शिक्षा सदन, सज्जन नगर के तत्वावधान में हॉकी (महाराणा भूपाल स्टेडियम) और तैराकी (भोपाल नोबल्स स्टेडियम) प्रतियागिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओ में अंडर 14 के छात्र और छात्राओं ने अपना जोश दिखाया।

 | 

हॉकी का उद्घाटन मैच ढोलकी पाटी और केवडा खुर्द के बिच हुआ, जिसमें केवडा खुर्द ने 3-1 की बढ़त बना कर आसानी से विजय प्राप्त की। हॉकी के लिए जिले की करीब 13 टीमों ने भाग लिया, जिसमें से 6 लडकियों की टीम और 7 लड़कों की टीम मोजूद थी। हॉकी का फ़ाइनल मैच 8 सितम्बर को महाराणा भूपाल स्टेडियम में खेला जाएगा।

छात्रों ने हॉकी और तैराकी में दिखाया उत्साह

दूसरी और अंडर 14 तैराकी प्रतियोगिता में आज जिले के करीब 35 विद्यालयों के 110 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में 12 इवेंट के माध्यम से 8 विजेताओं को चुना गया। प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को राज्य स्तरिय खेलों में खेलने का मौका मिलेगा।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal