छात्रों ने सौंपा कुलपति को ज्ञापन
मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय में कई दिनों से समस्याओं का अंबार बढ़ता ही जा रहा है। कभी परिणामों में त्रुटि, कभी आर.एल. की समस्या तो कभी विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर जारी किये गये परिणामों का मूल अंकतालिका से भिन्न होना, इसी समस्या को लेकर आज छात्र संघर्ष समिति के वि.वि. ईकाई अध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में निखिल रांका, विशाल वसीटा, पुष्कर पटेल, अक्षय सोनगरा, सौरव निमावत, दुष्यंत डांगी, विरल काबरा ने कुलपति को ज्ञापन सौंप कर मूल अंकतालिकाओं में जल्द सुधार की मांग की।

शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर जो परिणाम घोषित किए गए हैं मूल अंकतालिकाओं में वे बिल्कुल ही अलग हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर अगर छात्र उत्तीर्ण है तो मूल अंकतालिका में उसे अनुत्तीर्ण दर्शाया गया है। छात्रों को इस वजह से मानसिक व आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। नेट की अंकतालिकाओं के आधार पर छात्र आगे प्रवेश ले चुके हैं पर मूल अंकतालिकाओं की वजह से उन्हें परेशानी देखनी पड़ रही है।
कुलपति ने छात्रों की बात सुनते हुए इसे जल्द ही ठीक करवाने का आश्वासन दिया व छात्रों के साथ न्याय करने की बात की।