छात्रों ने सिखा शोध लिखने का हुनर
विज्ञान अकादमी, इलाहाबाद द्वारा आज से सुखाडिया ऑडिटोरियम में “साइंटिफिक / रिसर्च पेपर राइटिंग” कार्यशाला शुरू की गई जिसमे उदयपुर सहित सभी प्रदेशों से 250 शोधार्थियों व विद्यार्थियों ने भाग लिया।

विज्ञान अकादमी, इलाहाबाद द्वारा आज से सुखाडिया ऑडिटोरियम में “साइंटिफिक / रिसर्च पेपर राइटिंग” कार्यशाला शुरू की गई जिसमे उदयपुर सहित सभी प्रदेशों से 250 शोधार्थियों व विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन में कुलपति आई.वि त्रिवेदी ने की व समारोह की अध्यक्षता प्रो. वि.पि शर्मा विज्ञान अकादमी, इलाहाबाद ने की। त्रिवेदी ने इस कार्यशाला को उदयपुर में आयोजित करने के लिए विज्ञान अकादमी को आभार जताया, तथा अकादमी से आग्रह किया की इस तरह की कार्यशाला प्रतिवर्ष यहा आयोजित करें।
आज की कार्यशाला में प्रो. वि.पि शर्मा व सुरेश चन्द्र ने तकनीकी सत्र लिया।
कार्यक्रम के संयोजक महीप भटनागर ने बताया कि आज की कार्यशाला में छात्रों का काफी रुझान नजर आया, भटनागर ने इस तरह के शिविर से छात्रों लाभान्वित होने की बात कही।
भटनागर ने कार्यशाला की जानकारी में बताया कि आज दोनों प्रोफेसर्स ने शोधपत्र लिखते समय व्याकरण की होने वाली गलतियों से अवगत करवाया।