छात्रसंघ चुनाव: दाखिल हुए नामांकन

छात्र संघ चुनाव व तैयारियों के बीच आज विश्वविद्यालय छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए विश्वविद्यालय के केन्द्रीय छात्र कल्याण अधिष्ठता कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल हुए। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. डी एस चुंडावत ने दी हुई समय सीमा के अन्दर नामांकन पत्र प्राप्त किये।

 | 

सभी संगठनो ने नारों और पठाको की गूंज से ऍमएलएसयू परिसर से दुर्गा नर्सरी रोड होते हुए कॉमर्स कॉलेज तक रैली निकाली। एबीविपि अध्यक्ष पद उम्मीदवार जीतेन्द्र सिंह शक्तावत, सीएसएस अध्यक्ष पद उम्मीदवार अमित पालीवाल, एनएसयूआई अध्यक्ष पद उम्मीदवार श्रीकांत श्रीवास्तव ने डी एस चुण्डावत द्वारा दिए हुए समय में नामांकन पत्र जमा किये।

छात्रसंघ चुनाव: दाखिल हुए नामांकन

सभी संगठनो के अध्यक्ष पद उम्मीदवारों ने यूनिवर्सिटी में हो रही परेशानियों को दूर करने व छात्र हितो में काम करने का प्रण लिया। सीएसएस अध्यक्ष पद उम्मीदवार अमित पालीवाल ने कहा की पार्टी का सबसे पहला काम सिटी बस चालू करवाने और यूनिवर्सिटी परिसर में इंटरटेनमेंट जोन खोलने का होगा।

छात्रसंघ चुनाव: दाखिल हुए नामांकन

दूसरी तरफ एनएसयूआई अध्यक्ष पद उम्मीदवार श्रीकांत श्रीवास्तव ने कहा की यूनिवर्सिटी परिसर मे चिकित्सालय खोलने, ऑनलाइन फॉर्म को नि:शुल्क करने, यूनिवर्सिटी होस्टल को सेन्ट्रलाइज करने का कार्य करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News