प्रोजेक्ट उत्कर्ष के अवलोकन हेतु अध्ययन दल

जिले के 315 विद्यालयों में कम्प्यूटर के माध्यम से अध्ययन को बढावा देने के लिए चलाए जा रहे ''प्रोजेक्ट उत्कर्ष'' के अवलोकन के लिए देश की जानी मानी कम्पनी टाटा मोटर्स का अध्ययन दल 16 को उदयपुर आयेगा।

 | 
प्रोजेक्ट उत्कर्ष के अवलोकन हेतु अध्ययन दल

जिले के 315 विद्यालयों में कम्प्यूटर के माध्यम से अध्ययन को बढावा देने के लिए चलाए जा रहे ”प्रोजेक्ट उत्कर्ष” के अवलोकन के लिए देश की जानी मानी कम्पनी टाटा मोटर्स का अध्ययन दल 16 को उदयपुर आयेगा।

कार्यक्रम आयोजनकर्ता ”मोइनी फाउण्डेशन” के निदेशक डॉ.विजय व्यास ने बताया कि इस मौके पर टाटा मोटर्स (मुम्बई) के सहायक महाप्रबंधक गोपालकृष्ण एवं पंतनगर (उत्तरांचल) के सन्तोष कुमार सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम अनुसार यह दल प्रात: 10 बजे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हिरणमगरी सेक्टर 4 एवं 11.30 बजे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अम्बामाता का अवलोकर करेगा। उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर की पहल पर आरंभ हुए ‘प्रोजेक्ट उत्कर्ष’ से 315 विद्यालयों के करीब 30 हजार विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। उदयपुर की तर्ज पर झालावा$ड जिले के 127 विद्यालयों में भी यह प्रोजेक्ट विगत सप्ताह से आरंभ कर दिया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News