Success Story : हरियाणा के छोटे से गांव के बेटी बनी ISRO में वैज्ञानिक, कड़ी मेहनत से हासिल किया मुकाम

 | 

Udaipur Times, Haryana News, Success Story : कहते है की मेहनत करने वालों की कभी भी हार नहीं होती है जो मेहनत करना जानते है वे एक न एक दिन इतिहास जरूर रचते है। आज हम आपको ऐसी ही कहानी बताने आ रहे है जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लग्न से अपना ही नहीं बल्कि अपने पूरे परिवार और गाँव का नाम रोशन करने का काम किया है। 

हरियाणा की बेटियां आज के समय में हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं। ऐसे ही हरियाणा के सिरसा जिले के छोटे से गांव सिंबलवाला की बेटी सुखबीर कौर काम्बोज ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर देश के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष संस्थान ISRO में वैज्ञानिक बनकर पूरे हरियाणा का मान बढ़ाया है।

सुखबीर कौर काम्बोज ने इस पद को हासिल करने के लिए दिन रात खूब पढ़ाई की और अपनी मेहनत को इस कदर जारी रखा और क्षेत्रवासियों को वैज्ञानिक बनकर अपनि मेहनत का परिचय दिया। 

गांव की मिट्टी से निकलकर अंतरिक्ष विज्ञान तक का सफर तय करना हर युवा के लिए प्रेरणा है। इसलिए जो मेहनत करना जानते है सफलता एक न एक दिन उनके कदम जरूर चूमती है, इसका जीता जागता उदाहरण है सुखबीर कौर काम्बोज। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर देश के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष संस्थान ISRO में वैज्ञानिक का पद हासिल किया है।

सुखबीर कौर काम्बोज की यह उपलब्धि साबित करती है कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। इसलिए सभी जो अपनी तैयारी उन्हे कड़ी मेहनत करना नहीं छोड़ना है, उन्हे भी एक न एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News