Success Story : शादी के बाद घर संभालते हुए बन गई IPS अफसर, कड़ी मेहनत से ऐसे पास की UPSC परीक्षा

 | 

Udaipur Times, Success Story : कहते है की अगर मन में ये फैसला कर लिया की अब हमें बड़े से बड़े मुकाम को हासिल करना है तो फिर कितनी भी चुनौतियाँ आ जाए, सफलता अवश्य मिलती है। 

आज हम बात कर रहें है बिहार के मोतिहारी में 24 अप्रैल 1987 को जन्मीं तनु श्री की। जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से वी मुकाम हासिल किया है जिसे हर किसी का पाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है। उन्होंने साल 2014 में CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में अपना करियर शुरू किया था और बाद में वह UPSC परीक्षा पास कर IPS अधिकारी बन गईं। Success Story 

कई महिलाएं शादी के बाद परिवार की देखभाल के लिए नौकरी छोड़ देती हैं, लेकिन तनु श्री ने शादी के बाद घर संभालते हुए UPSC क्रैक किया।

IPS तनु श्री ने अपनी 10वीं तक की स्कूली पढ़ाई बिहार में ही पूरी की और फिर बोकारो के डीएवी पब्लिक स्कूल से 12वीं कक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने उच्च पढ़ाई के लिए DU के मिरांडा हाउस से इतिहास (ऑनर्स) की डिग्री ली। साथ ही साथ वह UPSC की तैयारी भी की । Success Story

IPS तनु श्री

UPSC में सफलता

साल 2015 में तनु श्री ने शादी कर ली थी। लेकिन घर की चुनौतियों के साथ भी उन्होंने हार नहीं मानी। साल 2016 में पहली बार UPSC की परीक्षा दी और हले अटेम्प्ट में 2017 में वह AGMUT कैडर के तहत IPS बन गईं। फिलहाल उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में है। Success Story

IPS तनु श्री

पिता रह चुके हैं DIG

तनु श्री अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को देती हैं। Success Story उनके पिता रिटायर्ड DIG (उप महानिरीक्षक) हैं और उनकी बहन भी CRPF में कमांडेंट के पद पर रह चुकी हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News