Success Story : ब्यूटी विद ब्रेन की मिसाल ये IPS अफसर, अब बनी नशेड़ियों का काल

 | 

Udaipur Times, Success Story Navjot Simi IPS : कहते है की मेंत करने वालों की कभी हार नहीं होती है। सफलता एक न एक दिन उनके पास खुद चलकर आती है। इसी लिए कहते है की इंसान को कभी भी मेहनत करना नहीं छोड़ना नहीं चाहिए। जो मेहनत करना नहीं छोड़ते है उनके सफलता एक न एक दिन अशी कदम चूमती है। ऐसी ही एक मेहनती IPS की बात करने जा रहें है जो पंजाब की रहने वाली है IPS नवजोत सिमी। 

देश की सबसे चर्चित IPS अफसरों की लिस्ट में शामिल नवजोत सिमी इन दिनों बिहार के अलवर जिले की SP हैं। इन दिनों उन्होंने नशे के कारोबारियों के खिलाफ मुहिम छेड़ी हुई है। IPS नवजोत सिमी अफसर बनने से पहले डेंटिस्ट थीं। Navjot Simi IPS

Success Story : ब्यूटी विद ब्रेन की मिसाल ये IPS अफसर, अब बनी नशेड़ियों का काल

इन दिनों IPS नवजोत सिमी पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में अरवल जिले की कमान संभाल रही हैं। जिले की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए वे अक्सर रात के अंधेरे में थानों का औचक निरीक्षण करने निकल पड़ती हैं। हाल ही में उनकी पुलिस टीम ने जनकपुर धाम इलाके में छापेमारी कर स्मैक के साथ कई अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा है, जिसकी चर्चा पूरे राज्य में हो रही है।

IPS नवजोत सिमी की कहानी उन युवाओं के लिए मिसाल है, जो अपने करियर के बीच में बड़े बदलाव करने का साहस रखते हैं। IPS नवजोत सिमी का जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ है। अपनी शुरुआती पढ़ाई के बाद चिकित्सा का क्षेत्र चुना और लुधियाना से BDS (डेंटल सर्जन) की डिग्री हासिल की। Navjot Simi IPS

डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब उन्होंने प्रैक्टिस शुरू की, तब उन्हें अहसास हुआ कि वे समाज की समस्याओं को और करीब से सुलझाना चाहती हैं। 

Success Story : ब्यूटी विद ब्रेन की मिसाल ये IPS अफसर, अब बनी नशेड़ियों का काल

IPS नवजोत सिमी के लिए UPSC का सफर किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं था। नवजोत सिमी ने जब पहली बार साल 2016 में परीक्षा दी तो उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा। लेकिन एक डॉक्टर के धैर्य और फौलादी इरादे के साथ उन्होंने अपनी कमियों पर काम किया। साल 2017 में अपने दूसरे ही प्रयास में उन्होंने 735वीं रैंक हासिल कर ली। Navjot Simi IPS

जब उन्हें IP कैडर मिला तो उन्होंने साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत में ईमानदारी हो तो कोई भी बाधा आपको अपनी मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकती।

बिहार कैडर मिलने के बाद IPS नवजोत सिमी की पोस्टिंग्स हमेशा चर्चा में रहीं। उन्होंने पटना में बतौर ASP अपनी ट्रेनिंग के दौरान पुलिसिंग की बारीकियां सीखीं। इसके बाद रोहतक  जिले के डेहरी-ऑन-सोन में बतौर एसडीपीओ (SDPO) उनकी तैनाती हुई। यह वह इलाका है जो कभी रेत माफियाओं के लिए जाना जाता था। Navjot Simi IPS

Success Story : ब्यूटी विद ब्रेन की मिसाल ये IPS अफसर, अब बनी नशेड़ियों का काल

सोशल मीडिया पर नवजोत सिमी के 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्हें अक्सर 'ब्यूटी विद ब्रेन' की संज्ञा दी जाती है क्योंकि वे जितनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ में सख्त हैं, उतनी ही अपनी पर्सनल लाइफ में सौम्य और स्टाइलिश नजर आती हैं। Navjot Simi IPS

IPS नवजोत सिमी की निजी जिंदगी भी उनकी प्रोफेशनल सक्सेस की तरह ही सुर्खियों में रही है। उनकी लव स्टोरी किसी बॉलीवुड स्क्रिप्ट जैसी लगती है। उनकी मुलाकात 2015 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के IAS अधिकारी तुषार सिंगला से हुई थी। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा, लेकिन काम की जिम्मेदारियां ऐसी थीं कि शादी के लिए वक्त निकालना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में उन्होंने मिसाल पेश करते हुए 14 फरवरी 2020 यानी वेलेंटाइन डे के दिन तुषार के ऑफिस में ही सादगी से शादी कर ली। इस 'ऑफिस वेडिंग' ने पूरे देश का ध्यान अपनी तरफ खींचा था।

Success Story : ब्यूटी विद ब्रेन की मिसाल ये IPS अफसर, अब बनी नशेड़ियों का काल

IPS नवजोत सिमी के पति IAS तुषार सिंगला की सक्सेस स्टोरी भी बहुत प्रभावशाली है। पंजाब के बरनाला के रहने वाले तुषार ने साल 2014 की UPSC परीक्षा में अपनी मेधा का लोहा मनवाया और 86वीं रैंक (AIR 86) हासिल की। IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले तुषार को पश्चिम बंगाल कैडर आवंटित किया गया था। Navjot Simi IPS

IAS तुषार सिंगला फिलहाल बिहार के बेगूसराय में DM के पद पर तैनात हैं। नवजोत सिमी से शादी के बाद IAS तुषार सिंगला पश्चिम बंगाल से बिहार में ट्रांसफर करवा लिया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News