मेवाड़ रीजन द्वारा ‘विजन 2019-21’ कार्यक्रम का सफल आयोजन
जैन सोशल ग्रुप अंतरराष्ट्रीय मेवाड़ रीजन द्वारा होटल एंबियंस सभागार में 'विजन 2019-21 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी संस्थापक अध्यक्ष, सचिव, जेएसजीआईएफ चेयरमेन, जोन कॉर्डिनेटर्स, नव नियुक्त रिजन चेयर्मेंस तथा मेवाड़ रिजन के पदाधिकारियों के साथ आयोजित यह सभा पूर्ण तया प्रोटोकॉल के अनुरूप रही। कार्यक्रम में मेवाड़ रिजन अगले दो वर्षो में क्या, कब तथा कैसे काम करेगा इसकी रूपरेखा पर चर्चा करने के बाद आगामी रणनीति बनाई गयी।

जैन सोशल ग्रुप अंतरराष्ट्रीय मेवाड़ रीजन द्वारा होटल एंबियंस सभागार में ‘विजन 2019-21 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी संस्थापक अध्यक्ष, सचिव, जेएसजीआईएफ चेयरमेन, जोन कॉर्डिनेटर्स, नव नियुक्त रिजन चेयर्मेंस तथा मेवाड़ रिजन के पदाधिकारियों के साथ आयोजित यह सभा पूर्ण तया प्रोटोकॉल के अनुरूप रही। कार्यक्रम में मेवाड़ रिजन अगले दो वर्षो में क्या, कब तथा कैसे काम करेगा इसकी रूपरेखा पर चर्चा करने के बाद आगामी रणनीति बनाई गयी।
मेवाड़ रीजन से जुड़े ग्रुप्स के द्वारा रिजन कार्यक्रमों में योगदान कैसे हो सकता है, किन श्रेणियों में अवार्ड दिए जाएंगे इसकी भी जानकारी दी गई। सभा मे मेवाड़ रिजन के कमेटी चेयरमेन के दायित्व भी निर्धारित किये गए। आगामी कार्यक्रमों का निष्पादन सफलता पूर्वक कैसे हो इस पर सभा में मौजूद सभी भागीदारों द्वारा सकारात्मक चर्चा की गई। सभा के दौरान ‘प्रोटोकॉल तथा जोन कॉर्डिनेटर्स की भूमिका ‘एवं ‘पदाधिकारयों के दायित्व ‘विषय पर लघु वर्कशॉप का भी आयोजन किया जिनका संचालन रीजन के आगामी चेयरमेन मोहन बोहरा व वाइस चेयरमैन अनिल नाहर द्वारा किया गया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
सभा के दौरान समाज मे बढ़ते तलाक के मामलों पर अंकुश लगाने हेतु परामर्श केंद्र, प्री वेडिंग को रोकने के प्रयास, वैवाहिक ओर मांगलिक कार्यक्रमो में 21 व्यंजन निर्धारित करने का प्रयास , महिला सशक्तिकरण के लिए समाज की 1000 से अधिक महिलाओ का शक्ति सम्मेलन, शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हांसिल करने वालो के लिए अभिननदं अवार्ड, व्यापार को बढ़ाने के लिए व्यापार मेला, भातृत्व भाव भाव को बढ़ाने के लिए मैत्री क्रिकेट मैच, इंडोर गेम्स ओर अंताक्षरी सहित कई कार्यक्रमो को करने की घोषणा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मेवाड़ रीजन चेयरमेन रमेश जी मेहता द्वारा स्वागत उद्बोधन से हुआ। पूर्व अध्यक्ष ओपी चपलोत ने भी अपने विचार रखे ।कोषाध्यक्ष सुभाष मेहता द्वारा अभी तक की आवक जावक का हिसाब दिया गया ओर अंत मे वाइस चेयरमैन पंकज माण्डावत द्वारा धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम की महत्ता के अनुरूप इसका सफल संचालन सचिव अरुण मांडोत ने किया।
