रानी का सफल ऑपरेशन
सज्जनगढ़ बॉयोलॉजिकल पार्क में दस वर्षीय मादा पँथर रानी ने पिछले आठ दस दिनों से खाना पीना बंद कर दिया थ
सज्जनगढ़ बॉयोलॉजिकल पार्क में दस वर्षीय मादा पँथर रानी ने पिछले आठ दस दिनों से खाना पीना बंद कर दिया था जिसकी वजह से लगातार उसके स्वास्थ्य में गिरावट हो रही थी। रानी की स्वास्थ्य में लगातार गिरावट को देखते हुए आज शुक्रवार को मादा पैंथर रानी का फसल ऑपरेशन किया गया।
उप वन संरक्षक (वन्यजीव) श्रीमती हरिणी वी. ने बताया कि ऑपरेशन के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया जिसमें जयपुर चिडियाघर के वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सा डॉ. अरविंद माथुर एवं सज्जनगढत्र बॉयोपार्क के डॉ. करमेन्द्र प्रताप सिंह शामिल थे।
मादा पैंथर पायोमैट्रा से ग्रसित थी जिससे उसकी ओवरियो-हिस्ट्रेक्टोमी कर एक लीटर मवाद से भरी बच्चे दानी निकाली गई। दो घंटे के ऑपरेशन के दौरान मादा पैंथर को फ्लूडथैरेपी एवं अन्य आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयां दी गई। उसे 24 घंटे गहन चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
