गीतांजली में अमाशय के ट्यूमर (GIST) की लेप्रोस्कोपी द्वारा सफल सर्जरी

 | 
गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर के ऑन्कोलॉजी सर्जन डॉ. आशीष जाखेटिया, डॉ. अरुण पांडेय एवं गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. धवल व्यास ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्ट्रोमल ट्यूमर (GIST) से पीड़ित 49  वर्षीय रोगी एन. टी. सतीश कुमार का लेप्रोस्कोपी प्रक्रिया द्वारा ट्यूमर को हटाकर सफल ऑपरेशन किया एवं रोगी को सामान्य जीवन प्रदान किया।

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर के ऑन्कोलॉजी सर्जन डॉ. आशीष जाखेटिया, डॉ. अरुण पांडेय एवं गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. धवल व्यास ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्ट्रोमल ट्यूमर (GIST) से पीड़ित 49  वर्षीय रोगी एन. टी. सतीश कुमार का लेप्रोस्कोपी प्रक्रिया द्वारा ट्यूमर को हटाकर सफल ऑपरेशन किया एवं रोगी को सामान्य जीवन प्रदान किया। रोगी मात्र सात दिन बाद छुट्टी प्रदान कर दी गई। यह एक दर्द रहित सर्जरी होती है जिससे रोगी जल्दी स्वस्थ हो जाता है।

गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. पंकज गुप्ता से परामर्श के बाद  सतीश की एंडोस्कोपी एवं बायोप्सी की जांच में अमाशय के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्ट्रोमल ट्यूमर (GIST) का पता चला, जिसके लिए उनका ऑन्कोलॉजी सर्जन डॉ. आशीष जाखेटिया, डॉ. अरुण पांडेय ने लेप्रोस्कोपिक स्लीव गस्त्रेक्टोमी ऑपरेशन किया। 

डॉ. जाखेटिया ने बताया कि इस प्रक्रिया से कम रक्तस्त्राव, कम दर्द होता है और रोगी जल्दी स्वस्थ हो जाता है। डॉ. धवल व्यास द्वारा ऑपरेशन के दौरान इंट्राप एंडोस्कोपी भी की गयी जिससे यह तय हो जाता है कि ट्यूमर पूरी तरह से हट चुका है। 

रोगी एन.टी. सतीश कुमार ने बताया कि वह पिछले कई समय से चलने-फिरने में असमर्थ, सांस चलना  जैसी परेशानियों से जूझ रहे थे। एक दिन खून की उलटी होते ही उन्होंने गीतांजली में आये एवं अमाशय के ट्यूमर का पता चला एवं लेप्रोस्कोपी प्रक्रिया द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया। सतीश अब स्वस्थ है। ऑपरेशन के मात्र एक हफ्ते के अन्दर खा पी रहे है, चल फिर रहे है एवं उनका परिवार बहुत खुश है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News