गणित सप्ताह के अंतर्गत प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन
संत ग्रेगोरियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम के स्मरणार्थ एवं छात्रों में गणित के प्रति रुझान बढ़ाने हेतु “गणित सप्ताह” के अंतर्गत विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया|

संत ग्रेगोरियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम के स्मरणार्थ एवं छात्रों में गणित के प्रति रुझान बढ़ाने हेतु “गणित सप्ताह” के अंतर्गत विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया|
इस अवसर पर विनीत वया का “एन्जोयिंग मैथ्स” व्याख्यान एवं रामानुजम पर एक फिल्म भी दिखाई गयी|प्रवक्ता सत्य भूषण शर्मा ने बताया कि गणित सप्ताह के अन्तरगत आयोजित “मैथ्स क्विज” में गाँधी सदन ने पहला ,टैगोर सदन ने दूसरा एवं प्रताप सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया| क्विज का संचालन संतोष सैनी एवं रज़िया सिद्दीकी ने किया|
“एमिनेंट मैथमेटीशियन एंड देयर कॉन्ट्रिब्यूशन” विषयक कोलाज ग्रुप प्रतियोगिता (कक्षा 7 ) में निराहिका व सरिता ने पहला ,मोइज़ व यश तथा रोशनी व गार्गी ने क्रमशः दूसरा एवं इशिता व भूमि तथा चिराग व हर्ष ने क्रमशः तीसरा स्थान प्राप्त किया वहीँ “ मैथ्स इन डेली लाइफ” विषयक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता(कक्षा 6 ) में अक्षरा शर्मा ने पहला ,यशश्वी सोनी ने दूसरा तथा देवेन्द्र कुमावत व कृतिका वर्मा ने क्रमशः तीसरा स्थान प्राप्त किया|
गणित सप्ताह के अवसर पर प्राचार्य जॉर्ज थॉमस ने आधुनिक सभ्यता के निर्माण में गणित की उपयोगिता पर प्रकाश डाला| प्रतियोगिता संयोजन गणित विभागाध्यक्ष पंकज गेलडा ने किया|
