IAS बनने का ऐसा जुनून, YouTube को बनाया गुरु, 4 साल में 3 बार क्रैक की UPSC परीक्षा

 | 
IAS बनने का ऐसा जुनून, YouTube को बनाया गुरु, 4 साल में 3 बार क्रैक की UPSC परीक्षा

Udaipur Times, Success Story of IAS Roma Srivastava : देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में मानी जाने वाली UPSC सिविल सेवा परीक्षा को पास करना हर किसी के बस की बात नहीं होती। लेकिन रोमा श्रीवास्तव ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर मात्र चार सालों में तीन बार UPSC परीक्षा पास कर एक अनोखी मिसाल कायम की।

NIT और IIM से की पढ़ाई

Success Story of IAS Roma Srivastava

रोमा श्रीवास्तव मूल रूप से झारखंड की रहने वाली हैं। वो शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी थीं। 12वीं के बाद उन्होंने NIT रायपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इसके बाद CAT परीक्षा पास कर IIM इंदौर से मार्केटिंग में MBA की डिग्री हासिल की।

Coal India की नौकरी छोड़ चुना UPSC का रास्ता

MBA के बाद उन्होंने Coal India में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में करीब एक साल तक काम किया। हालांकि उनका सपना सिविल सेवा में जाने का था। इसलिए उन्होंने नौकरी के साथ-साथ UPSC की तैयारी शुरू की और बाद में पूरी तरह इसी लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया।

बिना कोचिंग की तैयारी, YouTube से लिया सहारा

रोमा ने UPSC की तैयारी के लिए किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। उन्होंने सेल्फ स्टडी पर भरोसा किया। जिन विषयों को समझने में कठिनाई होती थी, उनके लिए YouTube पर उपलब्ध लेक्चर देखकर अपनी तैयारी पूरी की।

Success Story of IAS Roma Srivastava

पहले प्रयास में मिली असफलता

रोमा ने साल 2016 में पहली बार UPSC परीक्षा दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और अगले ही साल फिर परीक्षा दी।

लगातार तीन बार मिली सफलता

2017 में उन्होंने UPSC परीक्षा पास कर इंडियन पोस्टल एंड टेलीकम्युनिकेशन सर्विस में चयन हासिल किया। इसके बाद 2018 में फिर परीक्षा दी और IPS अधिकारी बनीं।

Success Story of IAS Roma Srivastava

लेकिन उनका लक्ष्य IAS बनना था। इसलिए उन्होंने एक बार फिर परीक्षा दी और 2019 में चौथे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 70 हासिल कर IAS अधिकारी बनने का सपना पूरा कर लिया।

वर्तमान में कहां हैं तैनात?

रोमा श्रीवास्तव वर्तमान में नीति आयोग में असिस्टेंट सेक्रेटरी के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनकी सफलता इस बात का उदाहरण है कि सही रणनीति, आत्मविश्वास और लगातार मेहनत के दम पर बिना कोचिंग भी UPSC जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News