नवसंवत्सर में 26 को बहेगी सूफी एवं भक्ति की रसधार
साहित्य कला संगम की ओर से नव वर्ष समारोह समिति,नगर निगम उदयपुर एवं आलोक संस्था की ओर से नवसंवत्सर के तहत आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों की श्रंखला में आगामी 26 मार्च रविवार को फतहसागर पाल पर सांय साढ़े पांच बजे से सूफी एवं भक्ति संध्या आयोजित की जाएगी।

संस्था के अध्यक्ष सुनील त्रिवेदी ने बताया कि इस सूफी एंव भक्ति संध्या में गायक डॉ. राकेश माथुर अपने समूह के साथ सूफी गीतों एवं भजनों की प्रस्तुति देंगें। इससे पूर्व आज आलेाक स्कूल द्वारा हिरणमगरी से.4 में निकाली गयी आमंत्रण रैली का संस्था की ओर से भव्य स्वागत किया गया। रैली में 300 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्था के मनीष तिवारी, पंकज गुप्ता, गजेन्द्रसिंह, अंजना माहेश्वरी, डिम्पल परमार, कुन्दना पालीवाल,नीलम छाजेड़, डिम्पल जैन सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।