सुहालका समाज ने की चोरों को पकड़ने की मांग
आज सुहालका समाज के लोगों ने पिछले दिनो सरदारपुरा स्थित स्कूल के सामने खडी कार से लाखो रूपये चुराने वालों का कोई सुराग नही लग पाने के विरोध में ज्ञापन दिया।
आज सुहालका समाज के लोगों ने पिछले दिनो सरदारपुरा स्थित स्कूल के सामने खडी कार से लाखो रूपये चुराने वालों का कोई सुराग नही लग पाने के विरोध में ज्ञापन दिया। 25 मार्च सुबह 10.30 बजें सरदारपुरा स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल के सामने खड़ी सेक्टर -14 निवासी राकेश सुहालका की कार से अज्ञात चोरो ने 3.44 लाख रुपए चुरा लिए थें। सुहालका समाज के महामंत्री सूर्यप्रकाश सुहालका ने बताया कि चोरी की वारदात के सात दिन बीत चुके हैं, पुलिस के पास रेकी करते व्यक्ति के विडियो व फोटेज भी हैं, परन्तु फिर भी पुलिस के कोई हाथ नही लगा हैं। समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर 48 घंटे में चोरो को पकड़ने की मांग की हैं।