सुखाडि़या विश्वविधालय का दीक्षान्त समारोह 21 दिसम्बर को
मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविधालय द्वारा वर्ष 2011 की परीक्षा में उत्तीर्ण उपाधिधारियों का दिक्षान्त समारोह 21 दिसम्बर की सुबह 11.00 बजे आयोजित होगा जिसमें समस्त स्नातकोत्तर, एम. फिल.,विधा वाचस्पति आदि उपाधियां एवं स्वर्ण पदक प्रदान किये जाएंगे। विश्वविधालय कुल सचिव ने बताया कि जो उपाधिधारी इस समारोह में उपाधि प्राप्त करने के इच्छुक हैं, वे 20 […]
मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविधालय द्वारा वर्ष 2011 की परीक्षा में उत्तीर्ण उपाधिधारियों का दिक्षान्त समारोह 21 दिसम्बर की सुबह 11.00 बजे आयोजित होगा जिसमें समस्त स्नातकोत्तर, एम. फिल.,विधा वाचस्पति आदि उपाधियां एवं स्वर्ण पदक प्रदान किये जाएंगे।
विश्वविधालय कुल सचिव ने बताया कि जो उपाधिधारी इस समारोह में उपाधि प्राप्त करने के इच्छुक हैं, वे 20 से 30 नवम्बर तक उपस्थित होने की लिखित सूचना तय प्रारूप में 400 रुपये शुल्क के डीडी अथवा पोस्टल आर्डर जो वित्त नियंत्रक मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविधालय उदयपुर के नाम हो, सहित सहायक कुल सचिव(उपाधि) को प्रेषित करें। दीक्षान्त समारोह सम्बनिधत प्रपत्रा विश्वविधालय की वेबसाइट mlsu.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
