पश्चिम क्षेत्र अंतर विवि क्रिकेट में सुखाड़िया यूनिवर्सिटी का शानदार प्रदर्शन

बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल की मेजबानी में आयोजित पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को खेले गए मैच में सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने डॉ. बी. आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय औरंगाबाद की टीम को 7 विकेट से हराकर प्रतियोगिता के तीसरे चरण में प्रवेश किया।

 | 

जानकारी देते हुए टीम मैनेजर संजय जैन ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए अंबेडकर विश्वविद्यालय औरंगाबाद की टीम ने 30 ओवर में 101 रन बनाए सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय की तरफ से सौरव कलाल ने 6, आकाश प्रजापत ने दो तथा मनोज नेगी व एलिस जफर ने एक-एक विकेट लिया ।

जवाब में सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने 25 ओवर में तीन विकिट खोकर लक्ष्य पूरा किया सौरभ कलाल ने 30, आकाश प्रजापत ने 21 समर्पित जोशी ने 15 ( नाट आऊट) रन का योगदान मैन ऑफ द मैच सौरव कलाल रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News