राज्य सीनियर मुक्केबाज़ी में सुमित व् अमित को स्वर्ण, करण सर्वश्रेस्ठ चैलेंजर बॉक्सर
राज्य मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता मे 60 किलो भार वर्ग मे सुमित वैष्णव व् 64 किलो भार वर्ग मे अमित कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 69 किलो भार वर्ग मे करण खोखावत का प्रदर्शन भी शानदार रहा उन्होंने रजत पदक प्राप्त किया व् प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ चैलेंजिग बॉक्सर का ख़िताब भी अपने नाम किया।

जोधपुर मे आयोजित 35वीं राज्य सीनियर मुक्जेबाज़ी प्रतियोगिता मे उदयपुर के मुक्केबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 1 रजत व 1 कांस्य पदक प्राप्त कर सेकंड रनर अप रही।
राज्य मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता मे 60 किलो भार वर्ग मे सुमित वैष्णव व् 64 किलो भार वर्ग मे अमित कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 69 किलो भार वर्ग मे करण खोखावत का प्रदर्शन भी शानदार रहा उन्होंने रजत पदक प्राप्त किया व् प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ चैलेंजिग बॉक्सर का ख़िताब भी अपने नाम किया।
सुपर हैवी वेट मे विपुल दायमा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 23 अंको के साथ उदयपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम मेनेजर सूरज सोनी थे व टीम के प्रशिक्षक हेमंत चौबीसा थे। टीम ने राज्य क्रीड़ा परिषद् के प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत के प्रशिक्षण मे श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला मे प्रशिक्षण प्राप्त किया था। जिला मुक्केबाज़ी संघ उदयपुर के सभी सदस्यों द्वारा टीम को हार्दिक बधाई दी है।