समर शतरंज प्रतियोगिता का समापन
चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में ओपन समर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन भास्करन अधिबन चेसमेन चेस एकेडमी मे जो देवेन्द्र धाम के पास मा कर्मा साहु धाम डागलियो की मंगरी सेलिब्रेशन माॅल के सामने हुआ था। अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि उक्त शतरंज प्रतियोगिता के समापन व पुरस्कार वित
चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में ओपन समर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन भास्करन अधिबन चेसमेन चेस एकेडमी मे जो देवेन्द्र धाम के पास मा कर्मा साहु धाम डागलियो की मंगरी सेलिब्रेशन माॅल के सामने हुआ था। अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि उक्त शतरंज प्रतियोगिता के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथी ऊषा डांगी, उपप्रधान (बडगांव), दिपक सेन, अध्यक्षता देवेन्द्र साहू मुख्य संरक्षक चेस इन लेकसिटी व जिला क्रिड़ा परिषद सदस्य द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अन्तर्राष्ट्रीय फीड़े आर्बिटर राजेन्द्र तेली के अनुसार चन्द्रजीत सिंह राजावत, दिव्यांषु बाबेल, ध्रुव दक, गौतम कटारिया, अरूण कटारिया, निमित जैन, आयुष जैन, सुरज साहु, भावेश पण्डियार व कुनाल छाबड़ा क्रमश: प्रथम से दसवे स्थान पर रहे। इसी प्रकार अण्डर 19 बालक वर्ग मे – नमन पोरवाल, आयुष लोढ़ा, अण्डर 17 बालक वर्ग मे – वर्षांक चौहान, चार्वी पाटिदार, अण्डर 15 बालक वर्ग मे – प्रखर माहेश्वरी, मुदित माहेश्वरी, अण्डर 13 बालक वर्ग मे – अर्थव हेमन्त, यजत व्यास, अण्डर 11 बालक वर्ग मे – दक्ष दक, दक्षिता कुमावत प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे।
21,000 रूपये की ईनामी राशि दी गई:- बेस्ट गर्ल – अण्डर 19 में उत्सवी दवे, अण्डर 17 में आन्या चावत, अण्डर 15 में तमन्ना गुप्ता, अण्डर 13 में चाहना जैन, अण्डर 11 में हिना काक क्रमश: प्रथम स्थान पर रहे। इसी प्रकार बालक वर्ग मे – अण्डर 9 मे प्रर्वधमन सिंह, अनिरुद्ध साहु, मितांश साहु व अण्डर 7 मे हियांश नाहर, भवांश तथा बालिका वर्ग मे – अण्डर 9 में चाहवी जैन, प्राची साहु व अण्डर 7 मे दिक्षिता चौहान क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। यंगेस्ट बाॅय धेर्यांश साहु व यंगेस्ट गर्ल मोनिका साहु को पुरस्कार तथा शेष सभी खिलाड़ियो को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
