समर शतरंज प्रतियोगिता कल से
चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में लेकसिटी चेस फेस्टीवल के आयोजन मे भास्करन अधिबन चेसमेन चेस एकेडमी मे लेकसिटी चेस फेस्टीवल ओपन समर शतरंज प्रतियोगिता कल शनिवार से देवेन्द्र धाम के पास मा कर्मा साहु धाम डागलियो की मगरी सेलिब्रेशन माॅल के सामने मे आयोजित होगी।
The post

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि उक्त शतरंज प्रतियोगिता मे 21,000 रूपये की ईनामी राशि होगी शहर के इच्छुक प्रतिभागी प्रतियोगिता स्थल पर कल शनिवार प्रातः 9ः00 बजे तक करा सकते है। जिसमे प्रथम तीन स्थान पर 4,000 रू., 3000 रू., 2,000 रू. सहित 10 स्थान तक व अण्डर 19, 17, 15, 13, 11 व यंगेस्ट बाॅय व यंगेस्ट र्गल सहित 27 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिता में चेस इन लेकसिटी के रजिस्टर खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिताओ मे आयु वर्ग अण्डर 5,7,9,11,13,15,17,19 और सीनियर आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगेे। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान किये जायेंगे व शेष सभी खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे। प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय स्वीस पद्धति से 7 चक्रों में आयोजित होगी।